Facts about Wolf in hindi

                                                                Facts about Wolf 
                                                          भेड़िए से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
विश्व अजीबो-गरीब प्राणियों से भरा हुआ है। अलग-अलग जगहों  पर अलग-अलग जीवों को हम देख सकते हैं। एक ही जीव अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग रूप से ही दिखाई देते हैं।  कुछ बड़े तो कुछ छोटे होते हैं, कुछ खतरनाक तो कुछ जहरीले होते हैं। आज हम इस लेख में एक ऐसे ही प्राणी के बारे में बात करेंगे जो अपने आप में आश्चर्य हैं। तो चलिए शुरू करते हैं-                 
हां मित्रों, आज हम अपने लेख में भेड़िए से जुड़ी कुछ खट्टे-मीठे बातों को आपके समक्ष प्रकट करना चाहते हैं। विश्व में कोई भी एक ऐसा स्थान नहीं है जहां हम भेड़ियों को न पायें। चाहे पर्वत हो चाहे मैदानी या फिर घना जंगल हम भेड़ियों को हर जगह देख सकते हैं। ऐसा माना जाता है, कि भेड़ियों का अस्तित्व लगभग 30 हजार वर्ष पहले से यानी आइस ऐज युग से अब तक है। भेड़िए हमेशा झुंड बनाकर रहना पसंद करते हैं। इनके झुंड में एक अल्फा नर और एक अल्फा मादा होती है। अल्फा नर को झुंड का का सरदार माना जाता है। अल्फा नर अल्फा मादा के साथ प्रसंग कर बच्चे को जन्म देता है, जो झुंड का अगला मुखिया चुना जाता है।
अब भेड़िए से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को प्राप्त करें-   भेड़िए का वैज्ञानिक नाम है। भेड़िया कैनेडी परिवार का सदस्य माना जाता है। इनका जीवन काल लगभग 10 से 12 सालों का होता है। इनका औसतन वजन लगभग 25 से 40 किलोग्राम का होता है। इनका आकार लगभग 60-65 सेंटीमीटर होता है। भेड़ियों की सबसे बड़ी जाति अलास्का में जबकि सबसे छोटी जाति इरान में पाई जाती है। भेड़िए अपने शिकार का लगभग 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पीछा कर सकते हैं। भेड़ियों का प्राकृतिक रूप से कोई भी शिकारी नहीं है, इनका शिकार केवल मानव द्वारा ही होता है द्वारा ही होता है। 

Comments