
हाथी हमेशा पेड़ों के सबसे ऊपर की पत्तियों को खाना पसंद करते है।विशाल शरीर के बावजूद हाथी चूहों से डरते हैं क्योंकि चूहे जब हाथी सो रहे होते हैं तब उनके सुर में यह घुस जाते हैं जिसकी वजह से इन्हें खाना खाने में बहुत परेशानी महसूस होती है और पीड़ा महसूस होती है। हाथी के पैरों में 5 अंगूठे होते हैं। हाथियों में 26 दांत होते हैं। जिनमें 24 मोलर और 2 इनसाइजार होते हैं। इनसाइजर को गजदंत भी कहा जाता है, जो बाहर की तरफ निकला हुआ होता है। हाथी के मुंह के अंदर लगे मोलर पूरे जीवन काल में 6 बार बदलते हैं। पुराने मॉलर आगे की तरफ जबकि नए उगने वाले मॉलर पीछे की तरफ होते हैं।हाथी अपने गजदंत का उपयोग जमीन खोदने में और पेड़ों की छाल निकालने में करते हैं।
हाथियों से जुड़ी कुछ खास बातें- हाथी Elephantidae के सदस्य हैं। हाथियों का वैज्ञानिक Loxodonta Africana नाम है। हाथियों का आकार 2 मीटर से लेकर 3.6 मीटर के बीच होता है। इनका वजन लगभग 2000 किलोग्राम से लेकर 5000 किलोग्राम के बीच होता है। एक हाथी का जीवनकाल लगभग 50 से 70 सालों का होता है।हाथी जमीन पर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से दौड़ सकते हैं। हाथियों की त्वचा लेदरी होता है।
Comments
Post a Comment